0 सर्वाइकल कैंसर से हर वर्ष होती है लगभग 1 लाख मौतें: डा. दिनेश
कैफ रजा
कालपी (जालौन)। सर्वाइकल कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों के नियंत्रण के लिए सरकार की योजना के अंतर्गत 14 वर्ष से अधिक महिलाओं को विद्यालय तथा सीएचसी में टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीडी टिटनेस डिप्थीरिया) के टीके लगाए जा रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डा. दिनेश बर्दिया ने मीटिंग में टीका की समीक्षा करके स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

चिकित्सालय के कार्यालय में चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक चक, टीका प्रभारी डा. अमित पोरवार, डा. शेख सहरयार, डा. विशाल सचान की मौजूदगी में चिकित्सा अधिकारी डा. दिनेश ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से हर वर्ष एक लाख लोगों की मौत होती है इस वजह से विभाग के द्वारा टीकाकरण पर ज्यादा जोर दिया गया है। सीएचसी की महिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. रचना दुबे के मुताबिक महिलाओं में बच्चेदानी एवं माहवारी की समस्याओं से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होती थी। इसी की रोकथाम के लिए टीडी का टीकाकरण करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला, एवं निजी विद्यालयों में डॉक्टर रचना दुबे की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों वंदना विश्वकर्मा, गीता पाल, विभा तथा आशाओं नसीमा खातून, नीलम यादव, अंजू लता, रानी अहिरवार, पूनम आदि स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा 14 वर्ष से अधिक की छात्राओं महिलाओं को टीडी का टीका लगाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। विभागीय कर्मियों के मुताबिक सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन सी एच सी कालपी में टी डी का टीका लगाने की व्यवस्था है।
फोटो परिचय- विद्यालय में टीकाकरण व समीक्षा करते चिकित्सक
Post a Comment