एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित लेखपालों की मीटिंग में दिये जरुरी निर्देश


0शासकीय कार्यों को जल्द निपटाने का दिया जोर 
 कैफ रजा
कालपी(जालौन)। मंगलवार को नायब तहसीलदार चंद्र मोहन, मुकेश कुमार शुक्ला की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में लेखपालों राजस्व कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई। मीटिंग में एसडीएम ने निर्देश दिये कि शासकीय कार्याे को गुणवत्तापूर्ण तरीके तेजी से निस्तारण किया जाये।
 
तहसील सभागार में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि शासन के द्वारा किसानों तथा ग्रामीणो के हितों के लिये जो भी योजनाएं हैं उस पर प्राथमिकता से कार्य किया जाये। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य जल्द निपटाया जाये।राजस्व न्यायालयों में लम्बित मुकदमों में कुरा वटवारे की रिपोर्ट तैयार करके समस्त लेखपाल पत्रावलियों में निर्धारित समय के अंदर दाखिल करें। इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता नहीं होनी चाहिये। भीषण गर्मी के मौसम में गांवों में पेयजल व्यवस्था पर रखी जाये।उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का मौके पर पहुंच कर निर्धारित समय में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करें।राजस्व निरीक्षक राजेंद्र कुमार, प्रमोद दुवे,हरेंद्र सिंह सेंगर,सुरेश कुमार, लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष जयवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह निरंजन, एसके महान,शिव मंगल पाठक,अमित कुशवाहा के अलावा राजस्व कर्मचारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी धीरज पुरवार, शैलेंद्र कुमार, सलीम खान,सैयद टीपू आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय - लेखपालों की मीटिंग

Post a Comment

Previous Post Next Post