ओटीएस योजना के पंजीकृत उपभोक्ता जमा करें बकाया धनराशि: एसडीओ

(कैफ रजा) 
कालपी(जालौन)। विधुत उप खंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने बताया कि विभाग के द्वारा चलाई जा रही एक मुफ्त समाधान योजना ओटीएस में 9 सौ से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। पंजीकृत उपभोक्ता अपने बकाये की रकम 31 मार्च तक जमा कर दें।

 निर्धारित तिथि तक जमा न करने पर छूट का लाभ समाप्त हो जायेगा तथा पुनः व्याज की धनराशि बापिस आ जायेगी। उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने अवगत कराया है कि पावर कारपोरेशन के निर्देश पर योजना के अंतर्गत ओटीएस योजना 1 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी। अवर अभियंता सत्य प्रकाश व अवर अभियंता नवीन सचान की मौजूदगी में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के ग्रामों तथा मुहल्लों में शिविरों का आयोजन करके  बकायेदार उपभोक्ताओं का पंजीकरण किया गया था। उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान के मुताबिक 31 मार्च 2025 तक के 1200 बकायदार उपभोक्ताओं को योजना में शामिल किया गया है। जबकि 900 से अधिक बकायदार पंजीकरण करा चुके हैं। इस योजना के तहत ब्याज सरचार्ज माफ के अलावा मूलधन में  की छूट की व्यवस्था की गई है। 
फोटो परिचय- ओटीएस योजना की समीक्षा करते एसडीओ,जेई तथा विभागीय कर्मचारी

Post a Comment

Previous Post Next Post