गुमशुदा युवक को बरामद कर सौपा परिजनों को कुठौंद थाना प्रभारी ने

(नारायण तिवारी)
कुठौंद(जालौन)। कुठौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत एको में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं ऑपरेशन मुस्कान हेतु चलाए जा रहे अभियान में जालौन पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकार शैलेंद्र कुमार बाजपेई के कुशल मार्गदर्शन में तथा कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे के कुशल नेतृत्व में प्रवीण कुमार पुत्र उदय सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी एको थाना कुठौंद जनपद जालौन जो 29 मार्च को दिन बताएं घर से चला गया था।

 जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुठौंद थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गुमशुदा प्रवीण कुमार को खोज कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। त्वरित कार्रवाई होने से परिजनों को व क्षेत्र वासियों को कुठौंद पुलिस पर भरोसा हुआ और उन्होंने इस कार्यवाही से थाना प्रभारी की सराहना की। ऑपरेशन मुस्कान में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शीलवंत सिंह, उपनिरीक्षक सतपाल सिंह, हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार आदि शामिल रहे। 
फोटो परिचय- युवक को बरामद कर परिजनों को सौपते प्रभारी प्रभारी 

Post a Comment

Previous Post Next Post