जगम्मनपुर और शिवगंज के बीच मोटर साइकल की आमने-सामने भिड़ंत, दो गंभीर


 (राकेश कुमार)
रामपुरा (जालौन) आज समय 3 बजे के आसपास थाना रामपुरा क्षेत्र  के अंतर्गत  जगम्मनपुर  ओर  शिवगंज के  बीच  दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक बाइक पर सवार  शिवानी पुत्री रविन्द्र कुमार  उम्र  22  वर्ष  रविन्द्र कुमार पुत्र रघुबर दयाल उम्र लगभग 60 वर्ष  निवासी बाबरपुर औरैया  गंभीर घायल हो गए। घायल शिवानी ने जानकारी देते बताया कि हम टीहर के पास  काड़वा,से देशी दबा लेकर अपने घर  बाबरपुर बापिस जा रहे तभी रास्ते  में  तेज रफ्तार आ रही मोटर साइकल चालक ने टक्कर मार दी।
  
टक्कर के बाद मौके पर  राहगीरों   की भीड़ एकत्र हो गई।   भीड़ को इकट्ठा देख दूसरा बाइक चालक अपनी मोटरसाइकिल छोड़ कर मौके से  भाग गया राहगीरों ने  सूचना 112 को दी  मौके पर पहुंची112 न  गाड़ी संख्या  8355  ने एंबुलेंस को देना चाही  नंबर ना लगने के कारण बिना विलंब  किए 112 ही  घायलों को तत्काल नजदीकी  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले आई जहां उनका उपचार  चिकित्सकों द्वारा  किया गया लेकिन रविन्द्र कुमार के सीने में आई गंभीर चोट ने उपचार के दौरान अपना दम तोड़ दिया चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रदीप कुमार राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया है कि शिवानी को उचित उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफ़र कर दिया गया है   मौके पर पहुंची पुलिस ने  शव को  कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया  थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह ने बताया है कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी  कार्रवाई की जाएगी

Post a Comment

Previous Post Next Post