(कैफ रजा)
कालपी (जालौन)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं सरस्वती शिशु वाटिका, सदर बाजार कालपी में सोमवार को शैक्षिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा पीजी से लेकर नवम एवं एकादश तक के छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर मां वनखंडी देवी शक्तिपीठ के महंत श्री जमुनादास महाराज जी, मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी, प्रबंधक हरिभूषण सिंह चौहान एवं अध्यक्ष रमेश तिवारी उपस्थित रहे। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। कक्षा पीजी में शितिज प्रथम, स्वपनिल तिवारी द्वितीय एवं मुदिता तृतीय स्थान पर रहे। एलकेजी में सिदरा प्रथम, आरोही सैनी द्वितीय एवं अक्षिता साहू तृतीय रहीं। यूकेजी में सार्थक प्रथम, काव्या द्वितीय एवं अवनी प्रजापति तृतीय स्थान पर रहे।कक्षा प्रथम में अक्षत विश्नोई प्रथम, बुशरा द्वितीय एवं शौर्य तिवारी तृतीय रहे। कक्षा द्वितीय में भव्य प्रथम, मुस्तफा द्वितीय एवं अनु तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा तृतीय में यश प्रजापति प्रथम, शिवांशी प्रजापति द्वितीय एवं श्रद्धा पोरवाल तृतीय रहीं। कक्षा चतुर्थ में यासीन प्रथम, देवांश त्रिपाठी द्वितीय एवं सक्षम तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा पंचम में आरोही पोरवाल प्रथम, कार्तिकेय पुरवार द्वितीय एवं अभिनव वर्मा तृतीय रहे। कक्षा षष्ठ (अंग्रेजी माध्यम) में अभिनय सोनकर प्रथम, कृष्णा द्विवेदी द्वितीय एवं वैभव चौहान तृतीय रहे, जबकि षष्ठ (हिन्दी माध्यम) में देवांशु प्रथम, निर्देश कुमार द्वितीय एवं नभ तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा सप्तम (अंग्रेजी माध्यम) में शैली प्रथम, प्रियंका द्विवेदी द्वितीय एवं निहारिका तृतीय रहीं तथा सप्तम (हिन्दी माध्यम) में शिवांगी चौहान प्रथम, प्रथमेश निगम द्वितीय एवं पूजा चौहान तृतीय स्थान पर रहीं।कक्षा अष्टम (अंग्रेजी माध्यम) में अंजली गुप्ता प्रथम, रोहन प्रजापति द्वितीय एवं पावनी तिवारी तृतीय रहीं, जबकि अष्टम (हिन्दी माध्यम) में यश राठौर प्रथम, संस्कार प्रजापति द्वितीय एवं आयुष राव तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा नवम में मान्यता सिंह प्रथम, नितिन यादव द्वितीय एवं आस्था देवी तृतीय रहीं, जबकि कक्षा एकादश में जीतू प्रजापति प्रथम, नैन्सी राव द्वितीय एवं कृष्ण मोहन तृतीय स्थान पर रहे।समारोह में वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा 10 एवं 12 के टॉप-5 छात्र-छात्राओं को महंत श्री जमुनादास महाराज द्वारा 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को अतिथियों एवं अभिभावकों द्वारा पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्या सोनाली सिंह ने किया, जबकि वरिष्ठ आचार्य रमेशचन्द्र जी ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य-आचार्याएं, कार्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- कार्यक्रम का शुभांरभ करते वनखंडी देवी शक्तिपीठ के महंत
Post a Comment