(अरविंद दुबे)
कोंच(जालौन)। समाजसेवी स्व. रामबाबू उदैनिया की चतुर्थ पुण्य तिथि के अवसर पर मुहल्ला गोखले नगर स्थित दरिद्र नारायण सेवा समिति में दिन सोमवार को एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उदैनिया के परिजनों ने जरूरतमंद और गरीब लोगों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया तथा उनकी सेवा कर पुण्य अर्जित किया कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान स्व. रामबाबू उदैनिया के परिजन प्रधान आमोद उदैनिया ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों में परोपकार की भावना विकसित होती है उन्होंने स्व. रामबाबू उदैनिया के जीवन को याद करते हुए कहा कि वे सदैव समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहते थे और आज उनकी स्मृति में किया गया यह कार्य उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सेवा कार्य में सहयोग दिया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद उदैनिया आमोद उदैनिया गुड्डा उदैनिया आनंद यादव सिद्धार्थ दिवोलिया विहिप नेता साकेत शाण्डिल्य विश्वजीत तिवारी केशव बबेले राजीव अग्रवाल शीलू और जीतू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समिति के सदस्यों ने सभी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
फोटो परिचय- पुण्यतिथि पर गरीबों को भोजन कराते प्रधान
Post a Comment