जिलाधिकारी जालौन राजेश पांडे की बेटी ने बढ़ाया मान


---यूपीपीसीएस -2024 में 14वीं रैंक हासिल कर परिवार व जिले को किया गौरवान्वित
( हिमांशु खरकया)
उरई(जालौन)। जालौन जिले के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की सुपुत्री अदिति पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग न्यूपीपीसीएस 2024 के अंतिम परिणाम में 14वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

अदिति की यह सफलता किसी उपहार से कम नहीं है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनका चयन नायब तहसीलदार के पद के लिए हुआ है, जो प्रशासनिक सेवा में उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है।

जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनके संस्कारों और अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने सभी युवाओं को कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया।

अदिति पाण्डेय की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे जालौन जिले के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि मन में दृढ़ संकल्प हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। जिले के लोगों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए अदिति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
फोटो परिचय- अदिति पाण्डेय

Post a Comment

Previous Post Next Post