(कैफ रजा)
कालपी(जालौन)। सोमवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष के नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दुर्गा मंदिर चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान संगठन की मजबूती और नगर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।कानपुर से उरई जाते समय कालपी पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसकी एकजुटता और अनुशासन में होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करें और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। साथ ही उन्होंने संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान उन्होंने नामित सभासद रविंद्र कोरी सहित अन्य नामित सभासदों से कहा कि वे नगर के विकास में अपनी जिम्मेदारी को समझें और सक्रिय योगदान देकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें। नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि नगर पालिका प्रशासन जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन और प्रशासन के बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को और गति मिलेगी। इस अवसर पर सभासद राकेश यादव, आशुबाबा, सभासद रविन्द्र कोरी, अमरदीप पांडे, अंकित ठाकुर, गंगाराम प्रजापति, शरद तिवारी, राजेन्द्र पोरवाल, भूरा, आशीष यादव सहिय संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
फोटो परिचय-क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते पालिकाध्यक्ष व अन्य
Post a Comment