(हिमांशु खरकया)
उरई(जालौन)। पुलिस ने अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल नेतृत्व में एक संवेदनशील हत्या मामले का 72 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
थाना कैलिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार ने बताया कि 26 मार्च 2026 को गिरजाशंकर पुत्र स्वर्गीय भागीरथ, निवासी उमरी का पुरा, थाना रेंढर, जालौन ने थाना कैलिया में तहरीर देकर बताया था कि अभियुक्तों ने उनके 24 वर्षीय पुत्र अमित नरवरिया की हत्या कर शव को जला दिया तथा पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। इस तहरीर के आधार पर थाना कैलिया पर धारा 103(1),238,351(2),61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा एवं फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई पूरी की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमों का गठन किया। इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जगनपुरा रोड से सलैया खुर्द जाने वाले मार्ग के पास से दो अभियुक्तों कुलदीप दोहरे 32 वर्ष व अमित दोहरे 20 वर्ष तथा दो अभियुक्ताओं शीतला 20 वर्ष व मिथलेशी 50 वर्ष को गिरफ्तार किया। पूंछतांछ में अभियुक्त कुलदीप ने बताया कि मृतक अमित का उसकी पत्नी शीतला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 23 मार्च 2026 को शीतला ने अमित को फोन कर धमकी दी। इस पर 24 मार्च की शाम अमित अकेले कुलदीप के घर पहुंचा। पहले से घात लगाकर बैठे कुलदीप, शीतला व अमित दोहरे ने मिलकर उसे दबोच लिया। चीख न निकले इसके लिए मुंह में दुपट्टा ठूंसा गया, फिर डंडे व हथौड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दी। शव को बेडशीट, कंबल व तिरपाल में लपेटकर बाइक पर रखा और ब्यौनाराजा रोड पर पहचान छिपाने के लिए आग लगा दी। घर के बाहर आरोपी की मां मिथलेशी निगरानी कर रही थी। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से हथौड़ा, डंडा, दो बाइक, दो हेलमेट, मृतक का आधार कार्ड, रक्तरंजित कपड़े व चादर बरामद की गई है। इस सफल कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष कैलिया व उनकी पुलिस टीम को सराहा गया।
फोटो परिचय- घटना का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार

Post a Comment