एक-एक पल का सदुपयोग करने से ही खुलेंगे प्रशस्ति के मार्ग: अशोक राठौर


0 एकाग्रता, निरन्तरता एवं अनुशासन से ही मिलती है असली सफलता: हसन खान
0 एसआरइंटर कालेज एवं बालिका इंटर कालेज की वार्षिक गृह परीक्षाओं का हुआ पुरस्कार वितरण समारोह
 (हिमांशु खरकया)
उरई (जालौन)। एसआर इंटर कॉलेज एवं एसआर बालिका इंटर कालेज, उरई की वार्षिक गृह परीक्षाओं का पुरस्कार वितरण समारोह विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य रमाकान्त द्विवेदी ने प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्राइमरी वर्ग के 403, जूनियर वर्ग के 543, कक्षा नवम के 331 तथा एकादश के 371 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 97.3 प्रतिशत सफल रहे।

प्रबंधक अशोक राठौर ने कहा कि एक-एक पल का सदुपयोग करने से ही प्रशस्ति के मार्ग खुलते हैं। विद्यालय के पूर्व छात्र एवं यूपीएससी-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर 95वीं रैंक प्राप्त करने वाले हस्सान खान ने कहा कि एकाग्रता, निरंतरता और अनुशासन से ही सफलता मिलती है, इसका कोई शॉर्टकट नहीं है। समारोह में प्राइमरी वर्ग में मोहम्मद आबिस, जूनियर में रोहित, कक्षा नवम में शिवान्या गौतम, कक्षा एकादश में रितिका सिंह तथा अंग्रेजी माध्यम में अतिशा ने टॉप किया। इसके अलावा रिया, मो. यूसुफ, प्राची, रवि दौहरे, शबनूर, आयुष वर्मा, मयंक राय, इसरा, गुनगुन, कार्तिक पटेल, भाविका शर्मा, देवराज, प्रिया तिवारी सहित सैकड़ों विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में हज़ारों विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य मंजू गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि संचालन संतोष कुमार गोस्वामी ने किया। इस दौरान अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम भी सुना।
फोटो परिचय-छात्राओं के साथ विद्यालय के प्रबंधक अशोक राठौर व अन्य 

Post a Comment

Previous Post Next Post