(कैफ रजा)
कालपी(जालौन)। रविवार को शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इन मेलों में बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कुल मिलाकर 102 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया, साथ ही उन्हें बदलते मौसम में स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी दी गई।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एपी शर्मा ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए और मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी भी ली। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा में आयोजित मेले में चिकित्साधिकारी डा. अमित पोरवाल के नेतृत्व में 64 मरीजों का इलाज किया गया, जिनमें 39 पुरुष और 25 महिलाएं शामिल रहीं। इस दौरान शुगर की जांच सहित बुखार और त्वचा रोग से संबंधित मरीजों की जांच की गई। महिला चिकित्सक डा. रंजना सिंह ने होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत आवश्यक सामग्री का वितरण कर लोगों को जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने लोगों को मौसम परिवर्तन के दौरान सतर्क रहने और किसी भी बीमारी की स्थिति में चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में डा. शेख शहरयार की देखरेख में आयोजित मेले में 36 मरीजों का उपचार किया गया। यहां भी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए समय पर इलाज कराने की अपील की गई। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ ने महेवा, नियामतपुर, बाबई और चुर्खी स्थित स्वास्थ्य केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
फोटो परिचय-जन आरोग्य मेले में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक एवं निरीक्षण करते
Post a Comment