(हिमांशु खरकया)
उरई(जालौन)। मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से आंगनवाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए बड़ी योजनाओं का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद जनपद के 17 नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण किया गया। वहीं, उरई नगर एवं माधौगढ़ में दो बाल विकास परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास किया गया। इस दौरान नवचयनित 34 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जालौन परियोजना में 15 तथा कुठौंद में 19 सहायिकाओं की नियुक्ति पूर्ण हो चुकी है। शेष परियोजनाओं में अगले दो दिन में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। जनपद को 39 स्मार्टफोन एवं सभी केंद्रों के लिए ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस आवंटित होंगे। विधायकों ने कहा कि सरकार आंगनवाड़ी सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए महिला सशक्तिकरण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मजबूत कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण एवं शिक्षा के ये केंद्र अंतिम पंक्ति तक लाभ पहुंचाने में सहायक होंगे। अधिकारियों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का संकल्प लिया।
फोटो परिचय-कार्यक्रम में मौजूद विधायक व डीएम, डीएम
फोटो परिचय-कार्यक्रम में मौजूद विधायक व डीएम, डीएम
Post a Comment