बुंदेलखंड के छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगी जीएस कैरियर कोचिंग


- निर्धन आय वर्ग के छात्रों को मिलेगी निशुल्क शिक्षा
- भव्य कार्यक्रम के बीच हुआ संस्थान का शुभारम्भ
उरई,(जालौन )। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई अलख जगाई गई है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए रविवार को स्टेशन रोड पर जीएस कैरियर कोचिंग का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम बेहद साधारण तरीके संपन्न किया गया। जहां पाश्चात सभ्यता से का प्रतीक फीता काटने की परम्परा को छोड़ते हुए हवन पूजन कर संस्थान का शुभारम्भ किया गया। 

संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर जीएस जादौन ने बताया कि बुंदेलखंड में कुछ लोगों ने शिक्षा को व्यवसाय बना दिया है। ऐसे में यहां के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस संस्था की नीव रखी है। संस्था का उद्देश्य छात्र छात्राओं को अच्छे शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। इससे पूर्व उन्होंने एक प्रयोग अपने घर में ही किया था। जहां उन्होंने अपने बेटे व परिवार के चार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार किया। आज वह चारों छात्र नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर अच्छे संस्थानों में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्था में ऐसे हुनरमंद छात्र-छात्राओ को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी जो कि गरीब कमजोर वर्ग से आते हाँ। ऐसे छात्रों के दरवाजे संस्था के लिए हमेशा खुले हैं। संस्थान मेंआईआईटी-जेईई, नीट यूजी व फाउंडेशन बैच की तैयारी कराई जाएगी। वहीं उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधान रूरा नरेंद्र सिंह,मंजेश सिंह मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post