उरई(जालौन)। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा द्वारा ग्राम मोहाना में विधायक निधि से स्वामी ब्रह्मानंद लोधी जी एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी की स्मृति में प्रवेश द्वार का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर विधायक वर्मा ने कहा कि यह प्रवेश द्वार समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और इन महान व्यक्तित्वों के योगदान को सदैव याद रखने में सहायक होगा।कार्यक्रम में भगवान दास राजपूत, मनोज राजपूत, रविंद्र प्रताप सिंह, करन सिंह राजपूत, वीरेंद्र राजपूत, मुन्ना राजपूत, बृजमोहन राजपूत, निशा राजपूत, मंजू राजपूत, शैलेंद्र राजपूत, जीतू राजपूत, हृदेश राजपूत, मंगल राजपूत, भरत राजपूत, आकाश त्रिवेदी, सुशील राजपूत, प्रशांत अवस्थी, आकाश राजपूत सहित अनेक समाज प्रधान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे गांव के गौरव को बढ़ाने वाला कदम बताया।
फोटो परिचय- प्रवेश द्वार का शिलान्यास करते सदर विधायक गौरी शंकर
Post a Comment