उरई,(जालौन)। पल्लेदार मजदूर यूनियन ने 12 फरवरी की राष्ट्रीय आम हड़ताल की तैयारी के लिए एक बैठक आयोजित की। यूनियन के नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार नए श्रम कोडों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ये कानून मजदूरों के अधिकारों और ऐतिहासिक लाभों को समाप्त कर देंगे।
ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स के नेता कामरेड राम सिंह चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार कॉरपोरेट हितों के लिए काम कर रही है और मजदूरों को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित कर रही है। उन्होंने एसआईआर जैसी नीतियों, बेरोजगारी तथा बढ़ती आर्थिक विषमता पर भी चिंता जताई।
इस अवसर पर गल्ला मंडी के व्यापारी राम विशाल जी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में पल्लेदार मजदूर यूनियन अध्यक्ष कामरेड राजाराम बर्मा कोषाध्यक्ष कामरेड रामबाबू अहिरवार कार्यालय सचिव अशोक वर्मा अशोक अहिरवार संयुक्त मंत्री कामरेड देवी दयाल वर्मा बच्चा कल्लू रामबाबू राजन राजेंद्र श्री प्रकाश अशोक पवन सुलेमान भानु बाबू संतोष गया प्रसाद बर्मा कैलाश भूरा सुरेश लाल मजदूर नेता कामरेड मगन लाल बर्मा देवी दयाल वर्मा उर्फ रम्मन राम शंकर बृज बिहारी रमेश कल्लू सेकंड निसार द्वारका रमेश इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- नारेबाजी करते पल्लेदार
Post a Comment