आयोग के सदस्य तथा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत


कालपी(जालौन)। रविवार को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य कठेरिया तथा अपना दल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अनिल कुदारी का कार्यकर्ताओं तथा  समर्थकों के द्वारा फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। अपने स्वागत से गदगद नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने दावा किया कि जनपद में अपना दल के संगठन को मजबूत बनाने के लिये सक्रिय भूमिका का निर्वाह करेंगे।

  उल्लेखनीय हो कि अपना दल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनिल कुदारी, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे के साथ लखनऊ से उरई जा रहे थे। यमुना नदी कालपी के पुल के निकट पहले से ही मौजूद कार्यकर्ताओं तथा  समर्थकों ने गगन भेदी नारों के साथ फूल माला पहना कर स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल तथा प्रदेश अध्यक्ष ने मुझे जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है। संगठन को मजबूत बना कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय योगदान दूंगा। केंद्र तथा प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनहित कारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये कार्यकर्ता भूमिका निभायेंगे।
 इस अवसर पर राठौर समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रोहित पनियाला, गुड्डू महाराज,शेख मुन्ना राईन, लल्लू निषाद के अलावा कार्यकर्ता तथा समर्थक मौजूद रहे।
फोटो परिचय-  आयोग के सदस्य तथा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता व समर्थक

Post a Comment

Previous Post Next Post