झंडा फहरा कर 3 द्विवर्षीय 376 वें सालाना उर्स आलिया मोहम्मदिया का शुभारम्भ 12 फरवरी से


कालपी(जालौन)। उत्तर भारतीय मुसलमानों की विख्यात खानकाह दरगाह में गुरुवार 12 फरवरी को सज्जादानशीन मौलाना सैयद ग्यासुद्दीन मियां ने झंडा फहरा करके 376 वें सालाना उर्स आलिया मोहम्मदिया का शुभारम्भ करेंगे। उर्स को दृष्टिगत रखते हुये समाजसेवी तसलीम ख़ान समेत अकीदतमंदों के द्वारा व्यवस्था की जा रही है।

   कार्यक्रम के संयोजक तथा दरगाह इंतजामिया कमेटी के सेकेट्री सैयद सिबतैन हैदर ने जानकारी देते हुये अवगत कराया है कि कालपी नगर के मोहल्ला राजेपुरा स्थित दरगाह खानकाह मोहम्मदिया में परंपरागत तरीके से 12,13 व 14 फरवरी को तीन दिवसीय सालाना उर्स मुहम्मदी का आयोजन किया जाएगा। 12 फरवरी को धार्मिक विद्वानों की मौजूदगी में झंडा रोहण का कार्यक्रम किया जायेगा। कार्यक्रम में सिलसिले से  जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दरगाह के परिसर में 12 फरवरी की रात में आल इंडिया नातिया मुशायरा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 13 फरवरी को कालपी नगर की सड़कों से पूरी शानओ शौकत से जुलूसे  मोहम्मदी निकाला जाएगा उसमें शिरकत करने के लिए दूर दराज से जायरीन तथा अकीदतमंद पधारेंगे। रात में आयोजित जलसे में तकरीर का आयोजन किया जाएगा। 14 फरवरी की दोपहर को कुल शरीफ की रस्म तथा सामूहिक फातिहा का आयोजन किया जाएगा। दरगाह के परिसर तथा जगह-जगह लंगर का आयोजन किया जाएगा। उर्स मुहम्मदी को लेकर दरगाह में आकर्षक सजावट तथा रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। समाजसेवी तसलीम ख़ान समेत अकीदतमंदों ने उर्स को दृष्टिगत रखते हुये इंतजाम किये गये हैं।
फोटो परिचय- दरगाह खानकाह शरीफ व अकीदतमंद

Post a Comment

Previous Post Next Post