कोंच(जालौन)। नगर में एक दिव्यांग व्यक्ति ने अपने प्लॉट पर अवैध कब्जा किए जाने और फर्जी तरीके से विद्युत कनेक्शन लगवाने का गंभीर आरोप लगाया है पीड़ित ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को संबोधित शिकायती पत्र देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहल्ला गांधी नगर निवासी आनंद पुत्र मुहर सिंह ने अपने आवेदन में बताया कि उन्होंने प्लॉट नंबर 1334 जो नगर पालिका क्षेत्र म्यूनिसिपल बोर्ड में स्थित है मूल मालिक रामरतन पुत्र रामचरन आदि निवासी गोखले नगर से 18 फरवरी 2021 को विधिवत बैनामा के माध्यम से खरीदा था पीड़ित के मुताबिक उक्त प्लॉट का नामांतरण नगर पालिका में उनके नाम से हो चुका है और वे नियमित रूप से हाउस टैक्स भी जमा कर रहे
है आनंद का आरोप है कि गोखले नगर निवासी मीरा देवी पत्नी राकेश वर्मा ने विद्युत विभाग को गलत जानकारी देकर उनके प्लॉट पर अपने नाम से बिजली कनेक्शन करा लिया इसके बाद राघवेन्द्र पुत्र देवी स्वर्णकार राकेश वर्मा पुत्र मिट्ठूलाल मीरा देवी पत्नी राकेश वर्मा तथा मोहम्मद जाहिद जुवैर पुत्र अनीस अहमद निवासी आजाद नगर ने मिलकर उन्हें प्लॉट से जबरन बेदखल कर कब्जा कर लिया
पीड़ित ने बताया कि वे शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और विरोध करने में असमर्थ रहे उनका कहना है कि उन्होंने कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायत की लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई अब उन्होंने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कर अवैध कब्जा हटाने और फर्जी विद्युत कनेक्शन निरस्त कराने की मांग की है।
फोटो परिचय- प्रार्थना पत्र देने जाता दिव्यांग
Post a Comment