- सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ जनपद में हुआ प्रथम आगमन
उरई (जालौन)। अपना दल (एस) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा कुदारी का जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ भव्य स्वागत किया। कालपी द्वार से लेकर कोंच सर्किट हाउस तक विभिन्न स्थानों पर उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
बताया गया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के अनुमोदन पर अनिल कुशवाहा कुदारी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व वे पार्टी के युवा मंच के जिलाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं। स्वागत के उपरांत उन्होंने उरई शहर में सरदार वल्लभभाई पटेल, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर नवागत जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सर्वसमाज को साथ लेकर चलने और महापुरुषों की विचारधारा पर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया जाएगा। कार्यक्रम में एससी-एसटी आयोग के सदस्य रमेश कुंडे, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आनंद पटेल, प्रदेश महासचिव युवा मंच ओमकार ठाकुर, रोहित राठौर, प्रांजुल पटेल, लालसिंह बगिया, हेमंत बगिया, रामबाबू, रमाकांत, अनवर अली, कमल साहू, गजेंद्र, अमित खितौली, बब्बू, पुनीत गौतम, सागर मेहरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post a Comment