कालपी(जालौन)। शासन की महात्वाकांक्षी योजना के तहत रविवार को कालपी, वावई, नियामतपुर,चुरखी तथा महेवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकीय टीमों के द्वारा 205 मरीजों का उपचार करके स्वस्थ रहने का परामर्श दिया गया।
रविवार को सुबह 10 से 4 वजे नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा कालपी में चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 78 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें 41पुरुष तथा 37 महिला मरीज शामिल रहे।इस दौरान शुगर के 7 टेस्ट किए जबकि बुखार तथा स्किन के 8- 8 मरीजों की जांच की गयी।महिला चिकित्सक डॉ रंजना सिंह ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां देते हुये जागरूक किया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में चिकित्साधिकारी डॉ शेख शहरयार, कर्मचारियों मनीष कुमार, कमलेश कुमार की मौजूदगी में आयोजित मेले में 32 मरीजों का इलाज किया गया। सरकारी चिकित्सालय वावई में 34 तथा नियामतपुर चिकित्सालय में 29 मरीजों का इलाज हुआ।चुरखी चिकित्सालय में चिकित्सकीय टीम के द्वारा 32 मरीजों का इलाज किया गया। मेले में नागरिकों को जागरूक करते हुये चिकित्सा अधिकारी डॉ शेख शहरयार ने कहा कि बदलते मौसम में सभी लोग अपनी सेहत का ख्याल रखें। बीमारी होने पर चिकित्सक की सलाह पर इलाज करायें।मेलो में कंडोम, टेबलेट तथा सामग्रियों का वितरण कर परिवार कल्याण कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया।
फोटो परिचय- मरीजों का उपचार तथा जागरूक करते चिकित्सकीय टीम
Post a Comment