कुठौंद थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक,दिये निर्देश


कुठौंद(जालौन)। कुठौंद थाना परिसर में क्षेत्रा अधिकारी शैलेंद्र कुमार बाजपेई की अध्यक्षता में आज दिनांक 8 फरवरी को आगामी त्यौहारों को देखते हुए पीस कमेटी का आयोजन किया गया जिसमें प्रधान,मौलाना, व्यापारी गण एवं पत्रकार उपस्थिति रहे पीस कमेटी के आयोजन में क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र कुमार बाजपेई ने उपस्थित सभी भाइयों को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैलाए ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र कुमार बाजपेयी ने आगामी त्योहार जैसे कि महाशिवरात्रि संबंध में विस्तार से चर्चा की।

  इस अवसर पर उपस्थित, शिव क्षेत्र अधिकारी शैलेंद्र कुमार बाजपेई थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पाठक,उप निरीक्षक शील वन्त सिंह, एस आई कुलवंत सिंह, एस आई शिव भूषण प्रजापति, एस आई ओमप्रकाश सिंह, कुठौंद प्रधान नरेंद्र महंत, मदारीपुर प्रधान प्रतिनिधि भारत सिंह, गम्भीर सिंह कुशवाहा प्रधान प्रतिनिधि दोन, नरेन्द्र तिवारी प्रधान कैथवा, महेश कुमार प्रधान बिचौली, वीरपाल दोहरे प्रधान प्रतिनिधि बस्तेपुर, नैनापुर प्रधान राघवेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह प्रधान मिहोना, व्यापारी गण मौलाना,पत्रकार आदि उपस्थित रहे
फोटो परिचय- बैठक लेते क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र कुमार बाजपेई

Post a Comment

Previous Post Next Post