जगम्मनपुर में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ


रामपुरा(जालौन)। विजन इंडिया के तहत उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का जगम्मनपुर में विधिवत शुभारंभ किया गया। जगम्मनपुर बाजार स्थित इस केंद्र का उद्घाटन आर्यावर्त बैंक शाखा जगम्मनपुर के प्रबंधक पियूष त्रिपाठी ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन अवसर पर अरुण कुमार वर्मा (सहायक शाखा प्रबंधक), अजय कुमार (विजन इंडिया सुपरवाइजर), लोकेंद्र याज्ञिक (कोऑर्डिनेटर), संजीव कुमार व अमित कुमार (कैशियर) सहित क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।

इस ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन विजन इंडिया के अंतर्गत नियुक्त बैंक मित्र संजीव कुमार राजपूत, कपिल सिंह एवं राजेश कुमार द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर संजीव कुमार ने बताया कि केंद्र की स्थापना का उद्देश्य लोगों को बैंक शाखाओं में लगने वाली भीड़ से राहत दिलाना है, ताकि उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बैंकिंग सुविधाएं सुलभ हो सकें।
ग्राहक सेवा केंद्र पर बचत खाता खोलने, आरडी व एफडी कराने की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही आधार कार्ड के माध्यम से प्रतिदिन 20,000 तक की नकद निकासी की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के अंतर्गत खाते खुलवाने, केसीसी तथा मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं भी इस केंद्र पर उपलब्ध रहेंगी।
फोटो परिचय- ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ करते प्रबंधक पियूष त्रिपाठी

Post a Comment

Previous Post Next Post