फार्म नंबर सात पर विशेष नजर रखें कार्यकर्ता,एक भी वोट न कट पाये -- दीपराज गुर्जर


उरई (जालौन)।  समाजवादी पार्टी जनपद जालौन की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय उरई में सम्पन्न हुई। संचालन जिला प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा ने किया। बैठक में मुख्य बिंदु एस आई आर और फार्म नं 7 को लेकर बिशेष चर्चा हुई। 

पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र की एस आई आर और फार्म नं 7 व अन्य जानकारियों के बारे में जिला अध्यक्ष को अवगत कराया। जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर फार्म नं 7 पर विशेष नजर रखें। किसी भी सूरत में एक भी वोट कटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग फर्जी तरीके से फ़ार्म नं 7 भरकर वोट कटाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित जिला अधिकारी जालौन को इस मामले को लेकर ज्ञापन भी दिया है। लेकिन भाजपा के लोग अपनी साजिशों से बाज नहीं आ रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से शिकायत के बाद भी कदौरा ब्लाक के एक बूथ पर फार्म नं 7 भरने का दुस्साहस किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता को बहुत ही सजग रहना है जो भाजपा नेता फर्जी तरीके से फार्म 7 भर रहे हैं उसकी सूचना तत्काल पार्टी कार्यालय को दें। उन्होंने कहा कि ये साजिश भाजपा सरकार की सोची समझी नीति है। उन्होंने कहा कि भाजपा बौखलाई हुई है कि सपा ने उनकी बदमाशी पकड़ ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा भरा जाने वाला फार्म नं 7 शोशल मीडिया पर प्रसारित करें ताकि शासन प्रशासन और आम जनता को भाजपा की घिनौनी साजिशों का पता चल सके। पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने बताया कि फार्म नं 6, 7, व  8 फार्म के बारे विस्तार से बताया। उन्होंने कहा भाजपा एस आई आर प्रक्रिया में कूटिनीति अपने बोट बढ़ाना चाहती है।वोट से ही चुनाव होता है।उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता को सजग रहकर काम करना है। उन्होंने यूजीसी कानून जिक्र करते हुए भाजपा सरकार जातिगत भेदभाव को खत्म नहीं करना चाहती है इसलिए यूजीसी का विरोध कर रहे हैं। पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता को सजग रहकर काम करना होगा। भाजपा किसी भी तरह की साजिश करके वोट कटाने का काम कर सकती हैं।  सिंह कुशवाहा ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को फार्म सात नहीं भरना है। समाजवादी पार्टी कमजोर नहीं है। वोट नहीं कटने देगी। उन्होंने कहा कि फार्म नं छै भरकर  बोट बढ़ाकर सपा की सरकार बनाने का काम करेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष नन्नूराजा गुर्जर ने कहा कि भाजपा विशेष वर्गों को और समाजवादी पार्टी के आधार वोट को टारगेट बनाकर वोट कटवाने का काम कर रही है लेकिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इसका मुकाबला करेंगे और भाजपा के मंसूबे सफल नहीं होने देंगे।मान सिंह पाल ने कहा कि कार्यकर्ता सपा का कार्यकर्ता सिर पर कफन बांधकर काम करता है जो किसी कीमत पर अन्याय बर्दाश्त नही करेगा। उन्होंने कहा कि राजनीति एक युद्ध की तरह है हमें एक योद्धा की तरह संघर्ष करना होगा तभी संविधान बचेगा। उन्होंने कहा कि संविधान जिंदा है तो हम जिंदा है और संविधान खत्म होगा तो हम खत्म हो जायेंगे।इस मौके पर इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव,,जिला महासचिव जमालुददीन,लाखन सिंह कुशवाहा, अतर सिंह राठौर,प्रदीप दीक्षित,मान सिंह पाल ,हाजी अजहर बेग,,विजय कुशवाहा,जीवन प्रताप वाल्मीकि,माता प्रसाद पाल, महेश चंद्र विश्वकर्मा,परमात्मा शरण फौजी, रामरतन प्रजापति,महेश शिरोमणि,संदीप यादव,विवेक यादव कृपाल सिंह गुर्जर,,शनि यादव,भानू राजपूत,जीनू कोरी,शिवराम राजपूत,दशरथ सिंह पाल दिनेश जैसारी,बबलू नरछा,अमित यादव, रामानंद कुशवाहा, जब्बार शाह,जमील अंसारी,पुष्पेन्द्र यादव,पंकज दीक्षित, शिवपाल यादव,कार्तिकेय पटेल,मैया दीन पांचाल, सिद्धार्थ यादव,, राजकुमार प्रजापति, रामकुमार चौहान, महेंद्र सिंह गुर्जर,इमरान उल्ला,हबीब खान बीनू यादव,अनुज यादव,,तेज सिंह पाल,अरशद कादरी, वलवीर कठैरिया,शिववीर सिंह,अखिलेश शर्मा, रामनारायण भाटिया, राघवेन्द्र यादव, मुकेश सभासद,सुनील पाल,दीपू यादव,सुरेंद्र राजपूत,हाजी जमील,पतलेश राजपूत, संजय निषाद, राजकुमार बाल्मीकि, शबीउददीन,राहुल बाबा,पप्पू महाराज,राजू चांदनी,आफताब आलम,दीपक पाथरे बाल्मीकि, रश्मि पाल,मांडवी निरंजन,रेखा परिहार,मीरा राठौर,प्रतिभा शर्मा, संतोषी प्रजापति,सुधा राजावत,पारूल खरे,विनीता वर्मा, आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post