उरई(जालौन)। आज भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा कार्यालय पर केंद्र सरकार के आम बजट 2026-27 पर आयोजित प्रेस वार्ता की कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की जिसके मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा विशिष्ट अतिथि विधायक मूलचंद्र निरंजन रहे जिसमे मुख्य अतिथि ने बताया कि इस बजट में 2026–27 के प्रमुख प्रावधानों, उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े पहलुओं और इसकी दूरदर्शी सोच पर सार्थक बजट दिया गया है यह बजट प्रदेश के समग्र विकास, निवेश को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन और सशक्त भविष्य की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
उन्होंने बताया कि इस बजट में कैंसर शुगर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती की है एवं चमड़े से बनाए जाने वाली सामग्री सस्ती की गई है जिससे गरीब किसान मजदूर दवा एवं रोज उपयोग की जाने वालीं वस्तुएं कम दाम में खरीद सके किसानों को क्रेडिट कार्ड में बढ़ोतरी की इस बजट से शिक्षा स्वास्थ्य किसान मजदूर को विशेष ध्यान में रखकर बजट दिया गया है मुख्य रूप से उपस्थित अग्निवेश चतुर्वेदी मनोज यादव शक्ति गहाई संतोष गुप्ता उपस्थित रहे
Post a Comment