कुठौंद (जालौन)। विकास खंड कुठौंद के अंतर्गत भदेख न्याय पंचायत के ग्राम शंकरपुर में शनिवार, 7 फरवरी को पुलिस चौकी के समीप भव्य 'विराट हिंदू सम्मेलन' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनसमूह उमड़ा।
हिंदू एकता और पंच परिवर्तन का आह्वान
कार्यक्रम की अध्यक्षता भोला मुनि ने की। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विभाग कार्यवाह धर्मेंद्र जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए हिंदू एकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने 'पंच परिवर्तन' के विषयों पर विस्तृत जानकारी देते हुए समाज को एकजुट होने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला कार्यवाह गौतम जी, हरिओम जी, बृजेंद्र सिंह, प्रवीण शुक्ला एवं आनंद द्विवेदी ब्लाक प्रमुख प्रति निधि अनुरुद्ध द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में धर्मेंद्र शिवहरे, रुद्र प्रताप सिंह, पंकज शुक्ला, राजीव पांडेय (मलथुआ), अनूप मिश्रा, अमित तिवारी और हरिओम सहित सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की।
कुशल संचालन
पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन आनंद द्विवेदी द्वारा किया गया। सम्मेलन के समापन पर वक्ताओं ने सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया।
Post a Comment