समाधान दिवस माधवगढ़ में 12 मै से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया एसडीएम राकेश सोनी ने

 (राकेश कुमार)
माधौगढ़,(जालौन)।तहसील परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी राकेश सोनी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण करना रहा।

 सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 4 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं, जिनमें भूमि विवाद, नामांतरण एवं पैमाइश से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। वहीं 2 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित रहीं, जबकि 2 शिकायतें विकास विभाग से जुड़ी हुई थीं। शेष शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित पाई गईं उपजिलाधिकारी राकेश सोनी ने मौके पर ही 3 शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक करा दिया शेष शिकायतों के संबंध में उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं  कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करे  ताकि आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एस.आई.आर. (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया भी जारी रही, जिसके अंतर्गत मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को लेकर आवश्यक प्रक्रिया संपन्न की गई। संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी  द्वारा कार्य को गंभीरता से करते हुए आवश्यक अभिलेखों का संधारण किया गया। तहसील समाधान दिवस के मौके  पर  उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी तहसीलदार गौरव सिंह, नायब तहसीलदार भुवनेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार वैभव गुप्ता, विद्युत विभाग से एसडीओ उमाकांत श्रीवास्तव सहायक विकास  अधिकारी रामपुरा  भारत सिंह खंड शिक्षा अधिकारी रामपुरा मुक्तेश कुमार सिंह वन विभाग से अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post