--मेधावी छात्रों को पुरस्कार बाँटे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनुरागी ने
उरई(जालौन)। जिला परिषद इंटर कॉलेज, ऊमरी के प्रांगण में शुक्रवार को शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन हेतु 'प्रोजेक्ट अलंकार' के अंतर्गत नवनिर्मित सभागार का जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर घनश्याम अनुरागी ने विधिवत उद्घाटन किया । इसी श्रृंखला में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा परिसर में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने सभागार का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक शैक्षिक संसाधनों से युक्त यह सभागार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इसके पश्चात, एक समारोह आयोजित कर विद्यालय के विभिन्न वर्गों में शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, ताकि अन्य विद्यार्थी भी प्रेरित हों।
कार्यक्रम के अंत में, सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर विद्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर आशीष मिश्रा चमारी, आशु तिवारी प्रधान, मंडल अध्यक्ष बंगरा भरत भदौरिया, मंडल अध्यक्ष रामपुरा आनंद तिवारी, प्रधानाचार्य जिला परिषद इंटर कॉलेज नदीगांव महेश द्विवेदी, पूर्व प्रधानाचार्य शिव प्रकाश त्रिपाठी, प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार, पूर्व प्रधान कासिमपुर गोहना जयशंकर शुक्ला, मनमोहन द्विवेदी सहित समस्त शिक्षकगण, उत्साही छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
Post a Comment