सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में आता है शैक्षिक निखार - अभिनेन्द्र


---"समय और भाग्य दोनों परिवर्तनशील हैं इसलिए अच्छे समय में अभिमान और कठिन समय में चिंता ना करें यह दोनों बदलेंगे जरूर"- जयदेव 
*स्नेहलता रायपुरिया की रिपोर्ट*
माधौगढ(जालौन)l सांस्कृतिक कार्यक्रमो के माध्यम से बच्चों में एक ओर शैक्षिक संचार होता है तो दूसरी ओर वह अच्छे नागरिक बनते हैं। उनमें सामाजिक विकास होता है। यह बात थानाध्यक्ष रेंढर अभिनेन्द्र सिंह ने तहसील माधौगढ के लगामपुरा में संचालित राजकीय हाईस्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही उन्होने कहा कि बच्चों को आगे बढाने में माता पिता का अग्रणी भाग है तो वहीं, शिक्षकों की भी महति भूमिका है।

 विशिष्ट अतिथि एस एस आई रामशंकर कटियार, डॉ. राममुरारी चिरवारिया, प्राचार्य प्रतीक उपाध्याय, डॉ.मनीष द्विवेदी गोविंद वर्मा, प्राचार्य प्रमोद कस्तवार, श्यामसुंदर, एडवोकेट अखिलेश सविता ने बच्चों के कार्यक्रमों को सराहा विद्यालय के प्रधानाचार्या जयदेव नगाइच ने कहा कि समय और भाग्य दोनों परिवर्तन शील है। इसलिए अच्छे समय में अभिमान और कठिन समय में चिंता ना करें यह दोनो जरूर बदलेगे।

उन्होंने कहा कि  शिक्षा को मजबूती से ग्रहण करें यह निश्चित ही सफलता की ओर ले जाएगी सम्मान बढाएगी विद्यालय के बच्चों ने मां भारती सरस्वती की वंदना के साथ स्वागत गीत, कब्बाली, नाटक, राष्ट्रीय गीतों की झडी लगाई नारी शक्ति और  बाल संसद के नाटकों का मंचन कर बच्चों ने सभी का मन मोह लिया वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को शील्ड मैडल प्रमाण देकर सम्मानित किया तो वहीं अतिथियों का माल्यार्पण कर मूमेंटों देकर स्वागत किया l इस मौके पर रामहेत मास्टर, रामविहारी, अमित कुमार, गौरव गोयल, शिवराज, जितेंन्द्र, उमेश, भगवानदीन सहित अन्य अभिभावकों और बच्चों की मौजूदगी रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post