दिल्ली की टीम ने लखनऊ को और झाँसी की टीम ने कालपी को हराया


जालौन। आज जालौन प्रीमियर लीग टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में 2 मैच खेले गये।
पहला मैच  लखनऊ और दिल्ली के बीच खेला गया। टॉस जीतकर दिल्ली ने गेंदबाजी चुनने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। निर्धारित 20 ओवर में लखनऊ की टीम 116 रन बनाये। दिल्ली की ओर से गेंदबाज निखिल सांगवान ने 4 ओवर में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर 5 विकेट लिये।

 लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 15 वें ओवर में लक्ष्य को हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की। टीम के बल्लेबाज अनिरुद्ध ने 24 गेंदों पर 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 38 रन बनाये। निखिल सांगवान की शानदार गेंदबाजी के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया।

             दूसरा मैच कालपी बनाम परवई झाँसी के बीच खेला गया। कालपी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम की शुरआत बेहद ही निराशाजनक रही। पूरी टीम 14.3 ओवर में 48 रन ही बनाकर ऑलआउट हो गई। परवई झाँसी की टीम के कप्तान रुपेश कबूतरा ने 3.3 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट लिये। लक्ष्य का करने उतरी झाँसी की टीम ने 3 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच रुपेश कबूतरा को चुना गया।
फोटो परिचय- मैन ऑफ द मैच देते आयोजक

Post a Comment

Previous Post Next Post