कुठौंद(जालौन)। विकासखंड कुठौंद क्षेत्र अंतर्गत महाशिवरात्रि पर महादेव के दर्शन करने के लिए कस्बा कुठौंद से आज दिनांक दस फरवरी दिन मंगलबार को प्रस्थान हुआ कावड़ वाले श्रद्धालुओं के द्वारा कावड़ के साथ-साथ 51 फुट का त्रिशूल लोधेश्वर शंकर जी पर चढ़ने के लिए बाबा महाकाल के 72 भक्तों ने प्रस्थान किया इस शुभ अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला नेता ने हिंदू सनातन प्रेमियों को बताया कि शिवरात्रि कावड़ यात्रा एक प्रमुख वार्षिक हिंदू आध्यात्मिक अनुष्ठान है, जिसमें भक्त (कांवड़िये) सावन या फाल्गुन शिवरात्रि के दौरान पवित्र नदियों (मुख्यतः गंगा) से जल भरकर लाते हैं।
यह जल नीलकंठ, काशी विश्वनाथ या स्थानीय शिवालयों में शिवलिंग पर गंगा जी के जल से जलाभिषेक किया जाता है। यह यात्रा कठिन तपस्या, अहंकार के त्याग, और भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था व सेवा भाव का प्रतीक है नगर भ्रमण में पूर्व ब्लॉक प्रमुख जिला पंचायत सदस्य श्याम यादव, मंडल प्रभारी अमित नीखरा, भाजपा नेत्री पूजा शुक्ला, सुमित मिश्रा, अनुभव मिश्रा, सोनू पाल, अमित गुप्ता, केवल यादव एवं कई सैकड़ो में नगर वासी, मातृ शक्ति बहिनें उपस्थित रही ।
फोटो परिचय- कांवड़यात्रा निकालते भक्तजन
फोटो परिचय- कांवड़यात्रा निकालते भक्तजन
Post a Comment