रामपुरा(जालौन)। खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने लॉजिकल डायरेक्टरी के माध्यम से ग्राम के समस्त क्षेत्र वासियों मतदाताओं से अपील की है कि जिन मतदाताओं के पास बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से संबंधित नोटिस पहुँच चुके हैं, वे अपने आवश्यक दस्तावेज शीघ्रातिशीघ्र संबंधित बीएलओ के पास जमा कराए जिस समय उपरांत निस्तारण हो सके खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन करने का कार्य किया चल रहा हैं।
इस प्रक्रिया में जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उनका समय पर निस्तारण कराना अत्यंत आवश्यक है। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर जरूरी कागजात जमा नहीं किए गए, तो मतदाता सूची में नाम से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता अपने पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण से जुड़े दस्तावेज अथवा अन्य आवश्यक अभिलेख बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि नोटिस का समय रहते निस्तारण किया जा सके और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। इसके साथ ही खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने समस्त बीएलओ को निर्देशित किया कि जिन नोटिसों में किसी प्रकार की त्रुटि पाई गई है,उनमें संबंधित मतदाताओं से पुनः सही दस्तावेज उपलब्ध कराकर नियमानुसार समयावधि के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करें, जिससे समय रहते एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण हो सके और मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गलती न रह जाए। खंड विकास अधिकारी ने अंत में सभी मतदाताओं एवं बीएलओ से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। समय पर दस्तावेजों के निस्तारण से मतदाता सूची की त्रुटियां दूर होंगी और पात्र मतदाताओं का नाम सुरक्षित रूप से सूची में बना रहेगा।
फोटो परिचय- मतदाताओं से अपील करते खंड विकास अधिकारी
फोटो परिचय- मतदाताओं से अपील करते खंड विकास अधिकारी
Post a Comment