भा कि यू ने मासिक बैठक कर एस डी एम को सौंपा ज्ञापन


कोंच(जालौन)। भारतीय किसान यूनियन ने दिन मंगलवार को गल्ला मंडी परिसर में मासिक बैठक कर अपनी मांगों से सम्बंधित एक मांग पत्र एस डी एम को सोंपते हुए उसके समाधान की बात कही।

            गल्ला मंडी परिसर में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक नंद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आहूत हुई जिसमें बैठक में सम्मलित किसानों ने अपनी समस्याओं में झूलते बिधुत लाइन की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए ताहरपुरा ग्राम में महेंद्र पटेल के खेत पर काफी नीचे झूलते हुए तारों को तत्काल ही सही किया जाए और जहां जहां जर्जर खम्भे या जर्जर बिधुत लाइन है उसे तत्काल बदला जाए वहीं मीटर रीडर पर भी सवालिया निशान लगाते हुए सही से रीडिंग नहीं लेने का इल्जाम लगाया वहीं ग्राम परेथा में एक किसान की आग लगने से मृत्यु हो गयी थी जिसका मुआवजा दिलाये जाने की मांग करते हुए गिल्होर से परासनी होते हुए नदीगांव क्षेत्र तक जाने बाली नहर की सफाई का भी मुद्दा उठाते हुए जल्द सफाई कराए जाने की मांग उठाई वहीं नमामि गंगे परियोजना ग्राम मनोहरी में डाली गई है जिससे पानी का रिसाव होने के कारण खेतों में जल भराव हो रहा है जिसकी मरम्मत की मांग की वहीं भारत अमेरिका कृषि समझौते के विरोध में आगामी सप्ताह में प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाते हुए घोषणा की गई इस दौरान तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल डॉक्टर पी डी निरंजन सुभाष परेथा जगत सिंह भगवान सिंह महेंद्र कुमार रामदास कुशवाह मुन्नालाल वीरेंद्र सिंह सहित तमाम भाग यू के पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।
फोटो परिचय- पंचायत करते भाकियू कार्यकर्ता

Post a Comment

Previous Post Next Post