उरई(जालौन)। लक्ष्मी चरण हुब्बलाल महाविद्यालय में रष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा एक दिवसीय सामान्य शिविर ग्गाम करसान में आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्रबन्धक ई० प्रभाकर अवस्थी एवं डॉ० भास्कर अवस्थी जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर ग्रामवासियों को मतदाता बनने के लिये जागरूक किया तथा एस० आई० आर० की महत्वता पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० नरेन्द्र शर्मा ने स्वयंसेवको तथा ग्रामीणों से वार्ता करते हुये कहा- सबसे पहले वोट दो-सारे काम छोड दो। इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक महिलाओं तथा पुरूषों को सहभागिता करनी चाहिये।
कार्यकम अधिकारी डॉ० बी० बी० लाल तथा श्रीमती ज्योति दीक्षित ने कहा कि मतदान हर व्यक्ति का अधिकार है तथा प्रत्येक जागरूक मतदाता को प्रत्येक मतदान पर विशेष ध्यान देना चाहिये, जिससे लोकतंत्र मजबूत हो सके।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रबन्धिका डॉ० अर्चना अवस्थी तथा डॉ० साधना अवस्थी ने कहा कि जब तक महिलायें सक्रिय रूप से राजनीति में भाग नहीं लेगीं तब तक लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता। कार्यक्रम में डॉ० विवेक दीक्षित, राजेश पाण्डेय, कुलदीप राज, आशीष दुबे, संजय सिंह, चकपांणि, सत्यनारायण अवस्थी, सुरेन्द्र निगम, अश्वनी अवस्थी, अजय प्रताप आदि सम्मिलित हुये। स्वयंसेवकों में निशा, मीनाक्षी, युवराज, प्रियंका पाल, मुस्कान, कल्पना, शुभ सोनी, अंशुल, सानिया, शिवानी पाल, मयंक पाल, मोहित पाल आदि की उपस्थिति एवं सहभागिता महत्वपूर्ण रही।

Post a Comment