रामपुरा(जालौन)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जगम्मनपुर में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामपुरा अजीत सिंह सेंगर ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अल्पकाल में विद्यालय के कायाकल्प के लिए प्रधानाचार्या एवं समस्त स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार देना समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की उन्होंने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या हेमलता गौतम, बृजेश कुमार प्रजापत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह सेंगर, अरविंद सिंह चंदेल (एसआरवी इंटर कॉलेज), निक्की सिंह सेंगर बहादुरपुर, रेखा वर्मा अध्यापिका, वर्षा अग्निहोत्री, राहुल कुमार अध्यापक, उमंग मिश्रा अध्यापक, अख्तर जलील लिपिक, बृजभान सिंह सेंगर सहायक सहित अनेक क्षेत्रीय गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन अध्यापक उमंग मिश्रा द्वारा किया गया। अंत में प्रधानाचार्या द्वारा आगंतुक अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
फोटो परिचय- रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पुरस्कृत छात्रायें
Post a Comment