राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैठक में रणनीति बनाई


 उरई (जालौन)। । राष्ट्रीय लोक अदालत समिति की प्रथम बैठक अध्यक्ष नोडल अधिकारी व अपर प्रधान न्यायाधीश प्रवीण कुमार पांडेय की अध्यक्षता में नवनिर्मित भवन वादकारी प्रतीक्षालय में हुई। इसमें 14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में परिवार कल्याण विशेषज्ञ प्रियंका द्विवेदी एवं परामर्शदाता, केके प्रजपाति ने कहा कि लिटीगेशन के लिए जो भी पत्रावलियों न्यायालय से प्राप्त होती है उनमें मेडीएशन कराई जा रही है

 एवं निरंतर वादकारियों से संपर्क किया जा रहा है एवं नियत तिथियों पर पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जा सके। बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं ने आश्वासन दिया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए पक्षकारों को समझाने का प्रयास कराया जाएगा। बैठक में सदर मुंसरिम काजी वसीम उल्ला, सुलेखा सिह, कर्मक्षेत्र अवस्थी, विकास शर्मा, शिवम सिंह सेंगर, रामजी शाक्यवार, शिवम गुप्ता, जुल्फिकार हुसैन आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय-बैठक लेते अपर प्रधान न्यायाधीश प्रवीण कुमार पांडेय

Post a Comment

Previous Post Next Post