संगठन को मजबूत करने, विचारों को समझने का मौका देता है प्रशिक्षण


उरई(जालौन)। आज भारतीय जनता पार्टी ने   पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026  के  तीनों सत्रों की  जिला कार्यशाला राजपाल रिसॉर्ट उरई में आयोजित की जिसके मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर शाहू रहे कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी अशोक जाटव रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की।

 मुख्य अतिथि ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को मजबूत करने, विचारों को और स्पष्ट समझने तथा समाज और राष्ट्र की सेवा के संकल्प को और मजबूत करने वाला रहा। ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, नई सोच और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध इसके उपरांत विशिष्ट अतिथि ने बताया कि आज जिले की कार्यशाला सम्पन्न हुई है जनपद के सभी 19मंडलों में यह कार्यशाला 7मार्च से  की जाएगी आगामी मंडल  कार्यशाला की रूप रेखा  बनवाई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल यादव संजीव उपाध्याय बृजभूषण सिंह अरविंद चौहान नरेंद्र सिंह जगदीश तिवारी नागेंद्र गुप्ता प्रशांत द्विवेदी  अग्निवेश चतुर्वेदी एवं समस्त जिला पदाधिकारीगण नगर पालिका अध्यक्षगण, मण्डल अध्यक्षगण,प्रशिक्षण टोली अपेक्षित श्रेणी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- प्रशिक्षण में मौजूद अतिथि

Post a Comment

Previous Post Next Post