रिकवरी की राजस्व वसूली के लिए अमीनो तथा इंजीनियरों का संयुक्त अभियान


कालपी(जालौन) । विद्युत विभाग के पुराने बकायदार उपभोक्ताओं से वसूली का अभियान शुरू कर दिया गया है। तहसील कालपी के राजस्व अमीनो तथा विभागीय अभियंता इंजीनियर सत्य प्रकाश गौतम की अगुवाई में संयुक्त टीम के द्वारा घर-घर में दस्तक देकर वसूली की कार्रवाई की गई है। 

 उपखंड अधिकारी इंजीनियर धर्मेंद्र सिंह सचिन ने बताया कि विद्युत बिलों की अदायगी ना करने के कारण सैकड़ा भर से अधिक बकायेदारों की रिकवरी जारी कर दी गई है। तहसील के राजस्व अधिकारियों दो अमीनो तथा विद्युत विभाग के अवर अभियंता सत्य प्रकाश, अभिषेक धीर, रिंकू पोरवाल, दिलीप कुमार की संयुक्त टीम ने नगर के कई स्थानों में रिकवरी के तहत राजस्व वसूली करने के लिए बकायेदारों उपभोक्ताओं के डोर टू डोर दस्तक अभियान चलाया। इस दौरान तहसील के राजस्व अमीनो ने रिकवरी का हवाला देकर वाकए की राशि को जमा करने की ताक़ीद की है। जूनियर इंजीनियर सत्य प्रकाश ने कहा है कि दोनों विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम के द्वारा चलाए गए अभियान के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने बकायेदारों से अपील की है कि अपने बकाये की धनराशि को जमा करके अनावश्यक परेशानी से बचें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post