जालौन। नगर के प्राचीन नर्वदेश्वर मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर साफ सफाई तथा डेकोरेशन का काम शुरू हो गया है जिससे शुभ पावन पर पर श्रद्धालु मंदिर भगवान शिव के दर्शन करेंगे।
नगर के औरैया रोड स्थित नर्मदेश्वर मंदिर पर साफ सफाई तथा बिजली का काम जोर-जोर से शुरू चल रहा है यह मंदिर नगर के प्राचीन मंदिर में से एक है जिस पर सैकड़ो की संख्या में लोग प्रतिदिन जाते हैं और अपनी मनोकामना पुरी के लिए भगवान शिव के दर्शन करते हैं महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इस मंदिर में पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं तथा अखंड रामायण पाठ का आयोजन तथा रूद्र अभिषेक की तैयारी की जा रही है जिससे सुबह से लोग जाकर भगवान शिव के दर्शन करें तथा अपनी मनोकामना के लिए मन्नत मांगे।
फोटो परिचय- नर्मदेश्वर मंदिर
फोटो परिचय- नर्मदेश्वर मंदिर
Post a Comment