माधौगढ़ में थाना समाधान दिवस पर कोतवाल विकेश बाबू ने सुनी शिकायतें


माधौगढ़(जालौन)। कोतवाली माधौगढ़ में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतबाल विकेश बाबू की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के दौरान  फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, जिनमें मौके पर कुल दो शिकायतें प्राप्त हुईं। दोनों ही शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रही  थाना समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों ने शिकायतों की गंभीरता सुनते हुए संबंधित विभागीय के कर्मचारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष जांच कर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 कोतबाल विकेश बाबू ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने यह भी बताया कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य पुलिस और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर स्थानीय स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। कार्यक्रम में पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और फरियादियों को आश्वस्त किया गया कि उनकी शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। 
इन्सेट-
थाना गोहन में भी दो शिकायत दर्ज 
गोहन थाने में थाना अध्यक्ष सतीश कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया  , मौके पर 2 राजस्व विभाग से संबंधित शिकायते प्राप्त हुई । जिनके निस्तारण के लिए  कर्मचारियों को निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।
फोटो परिचय- जन शिकायतें सुनते कोतवाल विकेश बाबू

Post a Comment

Previous Post Next Post