उरई(जालौन)। विकास भवन उरई के डिप्लोमा इंजीनियर संघ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता कक्ष में आज संघ की वार्षिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें जनपद जालौन इकाई का सर्वसम्मति से डिप्लोमा इंजीनियर संघ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उरई जालौन का प्रांत से आए डिप्लोमा इंजीनियर संघ के प्रदेश महासचिव इंजीनियर आर पी सोनकर , झांसी मंडल अध्यक्ष इंजीनियर विशाल कुशवाहा ,एवं मंडल सचिव झांसी इंजीनियर महेंद्र कुमार की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।
जिसमें सर्वसम्मति से इंजीनियर गिरिजेश चंद्र को जनपद अध्यक्ष इंजीनियर ,अभिषेक ओमर को जनपद सचिव, इंजीनियर आलोक कुमार सोनी को जनपद उपाध्यक्ष ,इंजीनियर सुरेंद्र कुमार को संयुक्त सचिव ,इंजीनियर सरिता सिंह को जनपद वित्त सचिव चुना गया ।तथा कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत किए गए। डिप्लोमा इंजीनियर संघ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग जनपद जालौन की नई कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित सभी ने बधाइयां दी।
फोटो परिचय- नव निर्वाचित पदाधिकारी
फोटो परिचय- नव निर्वाचित पदाधिकारी
Post a Comment