रामपुरा(जालौन) । आज माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रामपुरा थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार गौरव कुमार ने की। समाधान दिवस के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
कार्यक्रम में कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीनों शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। तहसीलदार गौरव कुमार ने शिकायतों की प्रकृति को देखते हुए संबंधित कर्मचारियों को मौके पर जाकर जांच करने तथा गुण-दोष के आधार पर शीघ्र व पारदर्शी निस्तारण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।इस अवसर पर तहसीलदार गौरव कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से भटकाया न जाए और निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता को राहत देना है, इसलिए संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए। समाधान दिवस के दौरान तहसीलदार गौरव कुमार , थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र , उपनिरीक्षक जगदीश दुबे , लेखपाल शशांक सोनी , लेखपाल योगेंद्र कुमार , लेखपाल गौरव सिंह , लेखपाल आशुतोष पोरवाल , लेखपाल हरिकेश , लेखपाल ,प्रबीन कुमार , राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस कर्मी आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय- शिकायते ंसुनते तहसीलदार गौरव कुमार
फोटो परिचय- शिकायते ंसुनते तहसीलदार गौरव कुमार
Post a Comment