कालपी (जालौन)। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत शनिवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में स्थापित बूथ संख्या 294, 295 और 296 पर विशेष सुनवाई का आयोजन किया गया।
एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के तहत छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के उद्देश्य से तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचकर प्रकरणों की सुनवाई की।
सुनवाई के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने संबंधित मतदाताओं को चिन्हित कर आवश्यक अभिलेख प्राप्त किए और उन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया गया। इस प्रक्रिया में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों की भी भागीदारी रही।
तहसीलदार ने उपस्थित सभासदों और बीएलओ से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर ऐसे मतदाताओं की जानकारी उपलब्ध कराएं, जिनका नाम अब तक सूची में दर्ज नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में कस्बा कालपी के विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर छूटे हुए मतदाताओं की पहचान की जाएगी तथा आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर नियमानुसार प्रविष्टि की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची को शत-प्रतिशत अद्यतन करने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Post a Comment