रामपुरा(जालौन) । आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा में एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) के अंतर्गत स्टेट असेसमेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्य स्तर से निरीक्षण करने आए आर.एस. चौरसिया (स्टेट असेसर) एवं सुरेंद्र यादव (डिविजनल क्वालिटी कंसल्टेंट) द्वारा स्वास्थ्य केंद्र का विस्तृत एवं गहन निरीक्षण किया गया।
असेसमेंट के दौरान लैब, लेबर रूम, ओपीडी, आईपीडी तथा फार्मेसी सहित विभिन्न विभागों का सूक्ष्म मूल्यांकन किया गया। टीम ने मरीजों को दी जा रही सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, रिकॉर्ड संधारण एवं संक्रमण नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देते हुए गुणवत्ता सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस निरीक्षण प्रक्रिया में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार राजपूत की अगुवाई में संपूर्ण स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम में मेडिकल ऑफिसर डॉ गोपाल दुबे, डॉ. पंकज कुमार , डॉ. अरुण सिंह जादौन , बीपीएम शिवकुमार, बीसीपीएम विनय चतुर्वेदी, बीएएम यश कुमार, सीएचओ बंटी चौहान एवं केदार सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही स्टाफ नर्स किरन देवी, विमलेश, आशा यादव, नंदनी बर्मा, प्रीति गौतमी सहित समस्त स्वास्थ्यकर्मियों ने टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
अधिकारियों ने केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर सुधार, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ यह संस्थान निश्चित रूप से एनक्यूएएस मानकों पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी के सामूहिक प्रयास, समर्पण और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता की प्रशंसा की गई। “गुणवत्ता ही सच्ची सेवा की पहचान है”कृइस संदेश के साथ स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और सशक्त कदम बढ़ाया।
Post a Comment