मानपुरा में नाबालिग किशोरी की आत्महत्या हत्या मामले नया मोड़


-गांव के लड़के के छेड़खानी से तंग आकर खुदकशी की किशोरी ने
रामपुरा(जालौन) । मामला  रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुरा का है जहां   16 वर्षीय किशोरी राधा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में अब नया मोड़ ले लिया है मृतका की मां ने पड़ोसी गांव के युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।मृतका राधा की मां सरोज ने रामपुरा थाना प्रभारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि पड़ोसी ग्राम छौना निवासी सौरभ पुत्र महेश राठौर उनकी पुत्री को कई दिनों से परेशान कर रहा था।

 उन्होंने बताया कि घटना से पूर्व भी सौरभ ने राधा को घर से बाहर बुलाया था, लेकिन राधा ने जाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसे धमकी दी, जिससे वह मानसिक रूप से अत्यंत भयभीत और परेशान हो गई।
परिजनों का कहना है कि लगातार उत्पीड़न और धमकी से आहत होकर राधा ने यह आत्म हत्या जैसा कदम उठाया। घटना के बाद से परिवार और गांव में भी शोक व आक्रोश का माहौल व्याप्त है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज यादव ने प्रकरण का संज्ञान लिया है। उन्होंने पीड़ित पक्ष से बातचीत कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जाएगी, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इधर, ग्रामीणों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post