घोषित प्रदर्शन में उतरे किसान भारत अमेरिका कृषि समझौते का जमकर किया विरोध’


कोंच(जालौन)। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष पटेल ने बीते दिनों एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपते हुए जानकारी दी थी कि दिनांक 12 फरवरी 2026 को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हम सभी किसान भारत और अमेरिका के बीच हुए कृषि समझौते का विरोध करेंगे और उसे समझौते के प्रतीकात्मक प्रतियां भी जलाएंगे इसी घोषित धरना प्रदर्शन के तहत दिन गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन ने जमकर भारत अमेरिका के बीच हुए कृषि व्यापार समझौते का विरोध किया और प्रतीकात्मक प्रतियां जलाते हुए सरकार के खिलाफ नारे बाजी की।

 प्रदर्शन के दौरान भा कि यू नेता पी डी निरंजन ने बताया कि अगर सरकार कृषि समझौते को वापिस नहीं लेती है तो हम किसान आने बाले दिनों में आंदोलन को और तेज करेंगे क्योंकि यह समझौता हमारी आजीविका से जुड़ा हुआ है और इसके लागू होने से विदेशी कम्पनियों को फायदा होगा क्योंकि कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क काम किए जाने से अमेरिकी उत्पाद सस्ते दामों पर भारतीय बाजार में पहुंचेंगे जिससे स्थानीय किसान प्रतिस्पर्धा में पिछड़ जाएगा और हमें अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा किसानों ने कृषि समझौता वापस लो और किसानों के साथ अन्य बंद करो जैसे नारे लगाते हुए सरकार से समझौते को तत्काल रद्द करने की मांग की इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष पटेल जगदीश सरजू भवानी शंकर पप्पू मानसिंह राजीव मनोज राघवेंद्र लाला भैया प्रदीप आनंद राम जी मोहन सहित तमाम भा कि यू नेता व किसान मौजूद रहे।
फोटो परिचय- समझौते की प्रतियां जलाते किसान

Post a Comment

Previous Post Next Post