मोहल्ला रावगंज स्थित खानकाह ए मोहम्मदिया दरगाह से सज्जादानशीन मौलाना सैयद गयासुद्दीन मियां की अगुवाई में जुलूस प्रारंभ हुआ। निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए यह शाम करीब साढ़े सात बजे पुनः दरगाह पहुंचकर सम्पन्न हुआ। जुलूस में शामिल अकीदतमंद नात-ओ-कसीदे पढ़ते हुए अनुशासनबद्ध ढंग से चलते रहे।
नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा स्वागत पंडाल लगाए गए। शरबत व हलुआ वितरित कर जुलूस में शामिल लोगों का इस्तकबाल किया गया। फुल पावर चौराहा, तलैया मस्जिद, टरननगज बाजार सहित कई स्थानों पर लोगों ने बढ़-चढ़कर स्वागत किया।समाजसेवी आसिफ कुरैशी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने युवाओं से शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की अपील की। जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए थे। क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी सहित पुलिस बल मुस्तैद रहा।
फोटो परिचय- जुलूस-ए-मोहम्मदी एवं सज्जादानशीन मौलाना सैयद गयासुद्दीन मियां
Post a Comment