-पूर्व सैनिकों का सम्मान बरकरार रहे- कैप्टन अखिलेश नगायच’
उरर्इ्र(जालौन)ं। आज पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर सभी पूर्व सैनिक संगठन इकट्ठा होकर उरई में पुलिस अधीक्षक से मिले। कैप्टन अखिलेश नगायच, कैप्टन गंगा रामपाल और कैप्टन रामकुमार प्रजापति के नेतृत्व में जिले के तमाम पूर्व सैनिकों ने पुलिस अधीक्षक से मांग रखी कि हवलदार सुरेंद्र सिंह पाल के मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। अगर हमारा साथी निर्दाेष है तो उसे तुरंत रिहा किया जाए।
एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि जिले में पूर्व सैनिकों के लिए पुलिस के द्वारा एक गाइडलाइंस बनाई जाए जिससे पूर्व सैनिकों का सम्मान बरकरार रह सके। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबेदार उदय पाल सिंह ने कहा कि हम सैनिकों ने ईमानदारी और सच्चाई से बने हुए धागे की वर्दी को धारण किया हुआ है अतः हमारे सम्मान के बारे में भी सोचा जाए। संगठन सचिव नायब सूबेदार दिनेश कुमार निगम ने अधीक्षक से कहा कि हम लोगों ने देश-विदेश में अपने मातृभूमि की सेवा ईमानदारी के साथ की है आज रिटायरमेंट होने के बाद हमें समाज में अपेक्षा का शिकार न होना पड़े ऐसा पुलिस द्वारा कदम उठाया जाए। पूर्व सैनिक जयदेव यादव ने कहा कि हम सैनिकों में अनुशासन कूट कूट कर भरा हुआ है पुलिस के द्वारा सैनिकों के प्रति अपने नजरिए में बदलाव लाना चाहिए । कैप्टन गंगा रामपाल ने कहा कि अभी जब युद्ध जैसी संभावना देश में हो रही थी तो हम सैनिक दोबारा देश की रक्षा करने के लिए सेवा में जाने की तैयार थे अतः देश भावना और अनुशासन हमारे रग रग में भरा हुआ है । पुलिस अधीक्षक ने सैनिकों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही पुलिस लाइन में एक सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा तथा सेना के जवानों के प्रति एक अलग से गाइडलाइंस पुलिस को जारी की जाएगी तथा उन्होंने हवलदार सुरेंद्र सिंह पाल के मामले में भी उन्होंने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वातावरण पूर्व सैनिकों के द्वारा ष्भारत माता की जयष् और ष्सैनिक एकता जिंदाबादष् तथा ष्सैनिकों का उत्पीड़न बंद हो जैसे नारों से गूंज उठा।
फोटो परिचय-एसपी से भेंट करते पूर्व सैनिक
फोटो परिचय-एसपी से भेंट करते पूर्व सैनिक
Post a Comment