रामपुरा(जालौन)। महिलाओं की मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा एवं नाबालिको को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रामपुरा थाना नगर में एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र द्वारा रामपुरा थाना के पास स्थित महाराणा प्रताप चौराहा पर जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान दोपहिया वाहन नाबालिको चालकों की जांच की गई और बिना हेलमेट वाहन चला रहे नायकों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनने के लिए जागरूक भी किया।
उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि हेलमेट पहनना न केवल यातायात नियमों के अंतर्गत आवश्यक है, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी उपाय भी है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ अपने परिवार की जिम्मेदारी को समझते हुए नियमों का पालन करें। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया गया। जागरूकता अभियान में उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र हेड कांस्टेबल लता आदि मौजूद रहे।
Post a Comment