कोंच(जालौन)। कोतवाली परिसर में दिन गुरुबार को आगामी त्यौहारों महाशिवरात्रि होली और रमजान माह को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की बैठक कोतवाली प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई जिसमें आये हुए गणमान्यलोगों ने आने बाले त्यौहारों पर साफ सफाई पेयजल आपूर्ति एवं बिधुत व्यबस्था से सम्बंधित अपनी समस्याएं रखीं जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने सभी समस्याओं के निराकरण की बात कही।
उन्होंने यह भी बताया कि लोगों की सुरक्षा व्यबस्था के लिए सभी मंदिरों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यबस्था तैनात की जाएगी और सिविल ड्रेस में भी पुलिस बल मौजूद रहेगा जिससे कोई भी अराजक तत्व अपना कारनामा न दिखा सके वहीं मस्जिदों एवं मंदिरों पर लाउडस्पीकर धीमी आवाज में बजाए जाएं जिससे किसी भी समुदाय को या नागरिकों को परेशानी न हो क्योंकि बोर्ड परीक्षा एग्जाम भी 18 फरबरी से प्रारम्भ हो रहे हैं वहीं डी जे संचालकों एवं बिबाह घर संचालकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं क्योंकि रात्रि के समय यातायात बाधित हो जाता है जिसकी व्यबस्था करना उक्त लोगों की जिम्मेदारी होगी वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी को किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह तत्काल ही पुलिस को सूचना दें जिससे समय रहते समस्या का निराकरण किया जा सके इस दौरान कोतवाल क्राइम लल्लूराम रावत एस एस आई विमलेश कुमार शहर काजी बशीरुद्दीन सभाषद सीमा चौधरी आरिफ अली शाह सरताजउद्दीन अधिबक्ता सईद अहमद हाफिज वाहिद अली सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
फोटो परिचय- शांति समिति की बैठक लेते कोतवाली प्रभारी ब्रजेश बहादुर
फोटो परिचय- शांति समिति की बैठक लेते कोतवाली प्रभारी ब्रजेश बहादुर
Post a Comment